बागपत, फरवरी 19 -- बड़ौत। पिछले कई दिन से पंजाबी कालोनी की आपूर्ति बाधित चल रही थी। जिसके चलते बाल्टियों से पानी ढोने को मजबूर हो रही महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया था। गुरुवार को आपूर्ति बहाल होने पर महिलाओं ने खुशी जताते हुए हिंदुस्तान का आभार जताया। पिछले एक पखवाड़े से कॉलोनी की पेयजल आपूर्ति बाधित थी। जिसके चलते कॉलोनी के लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कॉलोनी में लगभग 100 से अधिक परिवार है, जो समस्या से प्रभावित हो रहे थे। उनके द्वारा लगातार जनप्रतिनिधियों को समस्या से अवगत कराया जा रहा था, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। नगर पालिका द्वारा यहां टैंकर से पानी भिजवा दिया जाता था, जिसे बुजुर्ग महिलाओं व पुरुषों को ऊपर ले जाने में परेशानी उठानी पड़ रही थी। यही नहीं महिलाओं को बाल्टियों से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा था। द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.