नई दिल्ली, फरवरी 14 -- पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना को विदेश में रहने वाले एक गैंगस्टर ने धमकी देते हुए 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। अभिनेत्री ने मोहाली में इसकी एफआईआर दर्ज कराई है। मोहाली पुलिस ने शनिवार को बताया कि अभिनेत्री को उनकी ईमेल आईडी पर धमकी मिली है। शिकायत के अनुसार ईमेल के साथ एक ऑडियो भी अपलोड कर भेजा गया है। उसमें धमकी देने वाले ने खुद को एक गैंगस्टर बताया है जो विदेश में रहता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभिनेत्री और मॉडल हिमांशी 2013 की पंजाबी मूवी 'साड्डा हक' में काम के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है और रियलिटी शो बिग बॉस के 13वे सीजन में भी हिस्सा लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.