काशीपुर, जनवरी 11 -- बाजपुर, संवाददाता। नगर की सूद कॉलोनी स्थित मैदान में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय सर्किल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पूरा जोर लगाया। दर्शकों की मौजूदगी में खिलाड़ियों की फुर्ती, ताकत और रणनीति ने सभी का ध्यान खींचा। बालक वर्ग में दिन की शुरुआत ही कड़े मुकाबलों से हुई। पंजाब और हरियाणा जैसी दिग्गज टीमों के बीच संघर्षपूर्ण खेल देखने को मिला। पंजाब ने मध्य प्रदेश को छह अंकों से हराकर जीत की लय बनाए रखी। चंडीगढ़ ने राजस्थान को 33-26 के अंतर से हराते हुए सात अंकों की बढ़त से मैच अपने नाम किया। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में अपनी स्थिति मजबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.