बांका, फरवरी 13 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा एवं इसके आस-पास के क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों ने बुलंद हसले का परिचय देते हुए नदी व नाले को भी नहीं बक्शा है। उस पर भी पक्के भवन का निर्माण कर पूरी तरह से अतिक्रमित कर दिया गया है। क्षेत्र में बांध,डांड़,नदी और सरकारी पोखरों पर तेजी से हो रहें अतिक्रमण अब गंभीर संकट का रूप लेता जा रहा है। जल निकासी और सिंचाई के प्रमुख स्रोतों को मिट्टी भरकर समतल किया जा रहा है,जिससे खेती पर सीधा असर पड़ रहा है।स्थानीय किसानों के अनुसार यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र की कृषि व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो सकती है। पंजवारा बाजार के समीप संकट मोचन मंदिर के पास स्थित डांड़ को कुछ लोगों द्वारा मिट्टी और कचरा डालकर भरा जा रहा है। बिना पुलिया निर्माण के उस पर कच्ची सड़क बना दी गई है,जिससे पानी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.