उरई, दिसम्बर 23 -- जालौन। नगर निवासी गीतकार एवं निर्देशक पंछी जालौनवी के निर्देशन में बनी रूहानी गज़ल ''तुमसे मिलकर'' हाल ही में रिलीज की गई है, जो संगीत प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। भावनाओं से भरपूर यह गज़ल अपनी मधुर प्रस्तुति और प्रभावशाली फिल्मांकन के चलते श्रोताओं का दिल जीत रही है। पंछी जालौनवीं पहले ही बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका लिखा गीत दस बहाने करके ले गई दिल लंबे समय तक श्रोताओं की जुबान पर रहा। अब उन्होंने म्यूजिक वीडीओ निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रखा है और उनकी यह पहली गज़ल ''तुमसे मिलकर '' प्रशंसा बटोर रही है। ऑडियो करी के बैनर तले प्रस्तुत इस गज़ल को कवयित्री उर्वशी अग्रवाल उर्वी ने लिखा है। शिखा जोशी की मखमली आवाज ने गज़ल को और भी प्रभावशाली बना दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...