रांची, अगस्त 9 -- रांची। हनुमान नगर स्थित पंच मंदिर देवधाम में 24 घंटे से चल रहे रामायण पाठ का शनिवार को समापन हो गया। प्रातः 9 बजे पूजा, आरती एवं हवन के साथ यह संपन्न हुआ। पाठ के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया। अनुष्ठान में महिलाएं, बच्चे, बड़े सभी ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कर्नल बीएन दुबे, अनिल कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, रमेश शर्मा, शशि भूषण शर्मा, रंजय कुमार, केके निराला, राम प्रवेश शर्मा, केएल मंडल, पीबी शर्मा, अमरेन्द्र कुमार, केएन शर्मा, अजय शर्मा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...