आगरा, जनवरी 16 -- सनातन संस्कृति के मूल्यों को सुदृढ़ करने और सामाजिक समरसता का संदेश देने के उद्देश्य से कमला नगर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन होगा। शुक्रवार को कमला नगर हिन्दू सम्मेलन समिति की ओर से सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन किया गया। सचिव मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि हिन्दू सम्मेलन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 25 जनवरी को सत्यम पार्क, कमला नगर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय कथा मर्मज्ञ मृदुलकांत शास्त्री, मुख्य वक्ता विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश और विशिष्ट अतिथि साध्वी बृजकिशोरी धर्म, संस्कृति, राष्ट्र और समाज से जुड़े गंभीर विषयों पर बौद्धिक उद्बोधन देंगे। मुरारी लाल फत्तेपुरिया ने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को संस्कृति से जोड़ने का विशेष प्रयास किया जाएगा। कार्यक्र...