गाजीपुर, दिसम्बर 30 -- गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर झुन्नू लाल चौराहा स्थित एक हॉल में हिन्दु सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें सुमन अग्रवाल ने परिवार के बीच सामंजस्य बैठाने के बारे बताया। जिला प्रचारक प्रभात ने पंच परिवर्तन एवं हिन्दु जागरण के बारे में विचार रखा। जसपाल सिंह ने नागरिक कर्तव्य विषय पर प्रकाश डाला। इसके अलावा जान्हवी बस्ती टेढ़ी बाजार में भी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता नगर प्रचारक विक्रम और विभाग संपर्क प्रमुख अशोक राय ने विचार रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...