मुरादाबाद, फरवरी 21 -- बाबा नीब करौरी आश्रम में चल रहे स्मृति एवं स्थापना उत्सव के तीसरे दिन कार्यक्रम का आरंभ देवी देवताओें के पूजन से किया गया। काशी से आए डा. घनश्याम त्रिपाठी ने यज्ञ का पूजन किया। हनुमान जी, राधा कृष्ण एवं शनिदेव की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। महायज्ञ में भक्तजनों एवं ट्रस्टियों ने पंच कुंडीय यज्ञ में 41000 आहुतियां देकर मंगल कामना की। शाम को गायक राज कुमार गोस्वामी ने अपनी टीम के साथ संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। उन्होंने बीच बीच में भजनों की प्रस्तुति की। आखिर में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा और विनय चालीसा पढ़ा गया। संस्थापक एवं अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता ने आयोजन एवं आश्रम की विस्तृत जानकारी दी। राजेंद्र अग्रवाल, विनेाद राय, शशि चतुर्वेदी, परीश सक्सेना...