चम्पावत, मार्च 27 -- सीमांत पंचेश्वर के मोक्ष धाम घाट में सफाई अभियान चलाया गया। पंथ्यूड़ा गांव निवासी लक्ष्मी दत्त पंत ने घाट पर फैली अधजली लकड़ी, शवों और कपड़े हटाकर घाट को नवरात्रि के पवित्र स्नान और एंगलिंग मीट के लिए के लिए तैयार किया। राज्य आंदोलनकारी ओंकार सिंह धौनी ने बताया लंबे समय से क्षेत्र के लोग जिला प्रशासन से सफाई की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी दत्त पंत को अप्रैल में होने वाली इंटरनेशनल एंगलिंग मीट में सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन और जिला पंचायत से लक्ष्मी दत्त पंत को मोक्ष धाम घाट में मानदेय पर नियुक्त करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.