बेगुसराय, जनवरी 6 -- नावकोठी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किसानों का ई-केवाईसी कराने के लिए प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। बीएओ रौशन कुमार ने बताया कि शिविर के माध्यम से कुल 251 किसानों का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण किया गया। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के लिए किसानों को किसान रजिस्ट्रेशन प्रमाण, भू-स्वामी के नाम से भूमि का रसीद, आधार कार्ड एवं चालू मोबाइल नंबर के साथ शिविर में उपस्थित होना अनिवार्य था। बीएओ ने बताया कि सभी पात्र किसानों का ई-केवाईसी कराना विभाग का लक्ष्य है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों को पीएम सम्मान निधि की राशि का हस्तांतरण रोक दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...