छपरा, फरवरी 4 -- फार्मर रजिस्ट्री अभियान से जुड़ने की डीएम की अपील राजस्व व भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाइन नंबर 18003456215 भी जारी छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले के किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे किसान पंजीकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी ने सभी किसान बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की है। डीएम ने कहा है कि फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण) अभियान के तहत जिले की सभी पंचायतों में चिन्हित स्थलों पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि किसानों को अपने गांव या आसपास ही पंजीकरण की सुविधा मिल सके।जिला प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर किसानों के लिए निःशुल्क किसान पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जो किसान स्वयं पंजीकरण...