मुंगेर, जनवरी 28 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर जिले में खेल-कूद को प्रोत्साहित करने तथा पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के उद्देश्य से आगामी फरवरी माह में सांसद खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को डीएम निखिल धनराज की अध्यक्षता में जिले के सभी खेल संघों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त अजीत कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक, जिला खेल पदाधिकारी कमल किशोर, वरीय उप समाहर्ता प्रिया कुमारी, महाप्रबंधक उद्योग ऋषि परासर, जिला जन संपर्क पदाधिकारी अंकित कुमार सहित विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। डीएम ने बताया कि, प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में विभिन्न खेल विधाओं को बढ़ावा देना...