रांची, मार्च 22 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। कांके प्रखंड की उरुगुट्टू पंचायत में पदस्थापित पंचायत सेवक को हटाने की मांग को लेकर पंचायत के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण दो अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन करेंगे। जानकारी के अनुसार उरुगुट्टू के पंचायत सेवक शशि कुमार के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए बीडीओ को दो फरवरी को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में आरोप लगाया गया था कि पंचायत सेवक बिचौलियों के माध्यम से विकास योजनाओं में वसूली करते हैं साथ ही पंचायत समिति सदस्य, ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने बीडीओ से मिलकर कहा कि जल्द ही पंचायत सेवक को नहीं हटाया जाएगा तो दो अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ विजय कुमार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.