कोडरमा, जनवरी 22 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड अंतर्गत परतांगो जंगल परिसर में जिलास्तरीय पंचायत सहायक संघ, कोडरमा की आम बैठक सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से बड़ी संख्या में पंचायत सहायकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव महेश कुमार यादव ने की। सम्मेलन के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, पंचायत सहायकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पंचायत सहायकों के लिए उचित एवं सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.