शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- कांट, संवाददाता। इलाके के मल्हपुर गांव में पंचायत सहायक पर उसकी बुजुर्ग सास ने मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पंचायत सहायक और उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नन्ही बिटिया ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका बड़ा बेटा अश्विनी कुमार उर्फ मोनू और बहू अपूर्वा आए दिन गाली-गलौज करते हैं। आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे दोनों ने अपशब्द कहे और विरोध करने पर लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव कराया। इस दौरान बचाव में आई बेटी निधि के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर अपूर्वा और अश्विनी कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.