बस्ती, नवम्बर 25 -- बभनान, हिन्दुस्तान संवाद। ऑनलाइन उपस्थिति की रेंडम चेकिंग पंचायत सहायकों के लिए सिरदर्द बन गई है। ऑनलाइन उपस्थिति से घबराए पंचायत सहायकों के इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हो गया है। वर्तमान समय में पंचायत सहायकों के कार्यों व उपस्थिति को लेकर ऑनलाइन समीक्षा का दौर चल रहा है। ऑनलाइन हाजिरी में पंचायत सहायक लगातार अनुपस्थित पाए जा रहे हैं। इसी क्रम में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। विकास खंड गौर के एडीओ पंचायत श्याम बिहारी ने बताया कि ग्राम पंचायत कुनगाई बुजुर्ग के पंचायत सहायक अब्दुल्ला खान ने 15 नवंबर को इस्तीफा दे दिया है। जानकारों की माने तो दो अन्य पंचायत सहायक भी इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...