संभल, जनवरी 28 -- जुनावई, संवाददाता। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत जलालपुर में नियुक्त पंचायत सहायक द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम सचिव ने नोटिस जारी करते हुए दस दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। ग्राम पंचायत जलालपुर के पंचायत भवन पर नियुक्त पंचायत सहायक ज्योति शर्मा द्वारा फेमिली आईडी एवं फार्मर आईडी के कार्य में रुचि न लेने के कारण संबंधित कार्यों की प्रगति प्रभावित हो रही है। इस संबंध में ब्लॉक मुख्यालय से बीडीओ अखिलेश कुमार एवं ग्राम सचिव कपिल दयाल द्वारा कई बार मौखिक रूप से अवगत कराया गया, इसके बावजूद कार्य में सुधार नहीं हुआ। ग्राम सचिव द्वारा जारी नोटिस में उल्लेख किया गया है कि पंचायत सहायक की निष्क्रियता के कारण प्रगति रिपोर्ट समय से नहीं भेजी जा पा रही है। साथ ही पंचायत भवन पर नियमित रूप से न बैठने को लेकर ग्रामवासियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.