इटावा औरैया, फरवरी 4 -- महेवा, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र महेवा की ग्राम पंचायत बिजौली के पंचायत सहायक पर कार्यवाही की जाएगी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्र पाल सिंह भदौरिया ने इस संबंध में पंचायत सचिव को निर्देश दिए है। इन दिनों निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। इसमें पंचायत सहायक की 31 जनवरी से एसआईआर कार्य में ड्यूटी लगाई थी लेकिन वे एक भी दिन के लिए वह सहायक निर्वाचन अधिकारी कक्ष में उपस्थित नहीं हुए। इसके चलते सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने ग्राम सचिव बिजौली अनुष्का दुबे को पंचायत सहायक पर कार्यवाही करने का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...