बदायूं, जनवरी 16 -- सहसवान। ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को पंचायत सहायकों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। नई टीम में राहुल को अध्यक्ष, संगीता को उपाध्यक्ष, हरि सिंह को कोषाध्यक्ष और सुमिता को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा मुनीश शाक्य को मीडिया प्रभारी, सुनील को सचिव, राजीव को उपसचिव और रीता को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती और पंचायत सहायकों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...