ललितपुर, दिसम्बर 8 -- विकास खंड बिरधा के पंचायत सहायकों ने पंचायत स्तर पर होने वाली डाटा फीडिंग को सुरक्षित बनाने के लिए स्मार्टफोन और टैबलेट दिलाए जाने की मांग उठाई। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को अपनी मांगों से सम्बन्धित एक ज्ञापन भी सौंपा। पंचायत सहायकों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला सचिव अभिषेक बबेले और ब्लॉक अध्यक्ष रामबाबू के नेतृत्व में खण्ड विकास अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान पंचायत सहायकों ने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर क्रियान्वयन करने के लिए उनको अपना निजी मोबाइल फोन इस्तेमाल करना पड़ रहा है। निजी मोबाइल में स्टोरेज, प्राइवेट डेटा के चोरी की संभावनाएं बनी रहती है। इसलिए पंचायत सहायकों को शासन स्तर से मोबाइल फोन अथवा टैबलेट वितरित किए जाएं, जिससे सरकारी कार्यों का क्रियान्वयन सुनियोजित ढंग से किया जा सके...