रामपुर, दिसम्बर 18 -- पंचायत सहायकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर शहर विधायक आकाश सक्सेना को ज्ञापन दिया गया। पंचायत सहायक यूनियन के जिलाध्यक्ष हेमंत राजपूत ने विधायक को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि पंचायत सहायकों को बेहद कम मानदेय दिया जाता है। इसीलिए उनका मानदेय बढ़ाया जाए और उनको अति कुशल श्रेणी में शामिल करते हुए कम से कम 26910 रुपये मानदेय दिया जाए तथा यह राज्यांश घोषित हो। ग्राम निधि पर आधारित व्यवस्था समाप्त की जाए। इसके अलावा पंचायत सचिव की नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण पंचायत सहायकों को दिए जाने की मांग की। इसके अलावा स्थानान्तरण तथा समायोजन नीति को लागू किए जाने की मांग की गई है। --------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...