देवघर, फरवरी 24 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। पंचायती राज विभाग व वैल्युर फैबटैक्स प्रा. लिमिटेड के सौजन्य से प्रखंड सभागार में पंचायत सहायकों को दिए जा रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में विभिन्न पंचायतों के पंचायत सहायक, मुखिया, पंचायत सेवक ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान अंतिम दिन बतौर प्रशिक्षक राजेन्द्र झा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ेगी। प्रशिक्षक ने पंचायत सहायक के कार्य के बारे में बताते हुए कहा कि पंचायत सहायक का मुख्य कार्य योजनाओं का क्रियान्वयन, योजनाओं का देखरेख, ग्राम पंचायत के योजनाओं के निर्माण में मदद करना है। मौके पर बीपीआरओ भुनेश्वर यादव, पंचायत सेवक जैनुल अंसारी, बबीता राय, प्रखंड समन्वयक शहाबुद्दीन, मुखिया अनिता सोरे...