कोडरमा, फरवरी 16 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को समाप्त हो गया। चौथे दिन मास्टर ट्रेनर धीरज कुमार व लक्ष्मण यादव ने पंचायत सहायकों, मुखियों व पंचायत सचिवों को डिजिटल पंचायत में पंचायत सहायकों की भूमिका व उनके कार्य के बारे में विस्तृत चर्चा किया। साथ ही साथ राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा पंचायतों में संचालित योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान मास्टर ट्रेनर धीरज कुमार ने बताया कि सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजना वास्तविक लाभुकों को इस लिए नहीं मिल पा रही है क्योंकि लाभुक को उस योजना के बारे में जानकारी नहीं होती। मौके पर मुखिया श्यामदेव यादव, वीरेंद्र यादव, मनोज पासवान, मीना देवी, पुष्पा देवी सहित कई पंचायत सचिव तथा ...