बगहा, फरवरी 11 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। जिले के 303 पंचायतों में तैयार किए जा रहे पंचायत सरकार भवन अब लाइब्रेरी की सुविधा से भी बहाल होंगे। यहां पर पंचायत के छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़ी आवश्यक पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि उनको पंचायत स्तर पर ही पाठ्य क्रम से जुड़ी सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो सके। आगामी पंचायती चुनाव के पहले जुलाई-अगस्त माह तक जिले के सभी पंचायत सरकार भवन तैयार कर लिए जाएंगे तथा उनमें तैयार लाइब्रेरी कक्ष में पुस्तके भी उपलब्ध करा दी जाएगी। पंचायती राज पदाधिकारी सौरव आलोक ने बताया कि पंचायत सरकार भवन में लाइब्रेरी की सुविधा के लिए 15 लाख तक की राशि प्रदान करने का प्रावधान तैयार किया गया है। जो पंचायत सरकार भवन तैयार हो चुका है वहां के जनप्रतिनिधि उपयोगिता भेज रहे हैं और जिस पंचायत में भवन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.