मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। दरअसल, औराई प्रखंड की सहिलाबल्ली, धरहरवा और डीहजीवर में पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर मिली शिकायतों के आधार पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने इसकी स्थल जांच की। इस दौरान निर्माण कार्य मानक अनुरूप नहीं होने और अनियमितता की बात सामने आई। इस आधार पर उन्होंने रिपोर्ट तैयार कर बीते दिनों जिला पंचायती राज पदाधिकारी को भेज दी और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। सहिलाबल्ली में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन की स्थलीय जांच में पाया कि कार्यस्थल के समीप योजना से संबंधित बोर्ड तक नहीं लगाया गया है। निर्माण स्थल पर संवेदक के अभियंता उपस्थित नहीं थे। ईंट की गुणवत्ता भी निम्न स्तरीय पाई गई। इसी प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.