बांका, दिसम्बर 15 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के सुल्तानपुर पंचायत के भट्टीचक गांव के ग्रामीणों ने पूर्व चयनित जगह पर पंचायत सरकार भवन निर्माण नहीं होने पर रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीण महेंद्र सिंह राजेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, रजनी देवी, जयप्रकाश सिंह आदि ने बताया कि उनके गांव में पंचायत सरकार भवन के लिए 58 डिसमिल सरकारी जमीन चिह्नित कर ली गई थी तथा इस जगह पर भवन निर्माण की स्वीकृति भी मिल गई थी। लेकिन कुछ स्थानीय लोगों द्वारा साजिश रच कर सुरिहारी दुर्गा मंदिर परिसर में सरकार भवन का शिलान्यास करवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सुरिहारी दुर्गा मंदिर परिसर में हर वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य मेला लगता है, इसके अलावा सालों भर गांव एवं स्कूल के बच्चे इसे खेल मैदान के रूप में इस्तेमाल करते हैं। यदि यहां सरकार भवन का निर्माण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.