भागलपुर, फरवरी 19 -- पीरपैंती। पीरपैंती के विधायक मुरारी पासवान ने बिहार विधानसभा के माध्यम से हरिनकोल पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण कराने की सरकार से मांग की। कहा कि इसके लिए दो एकड़ सताईस दिशमल भूमि उपलब्ध है। भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ हो चुका था। इससे पूर्व संवेदक तथा प्रतिनिधियों में आपसी सामंजस्य के अभाव में कार्य बाधित हो चुका है। अतः मैं पुनः उक्त भूमि पर कार्य कराने की मांग करता हूं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...