भागलपुर, फरवरी 20 -- प्रखंड की मकंदपुर पंचायत के हरपुर गांव में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य की बीपीआरओ अविनाश कुमार ने जांच की। इस निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर पंचायत के मुखिया पिंटू दास ने उन्हें पत्र लिखा था। जांच के बाद बीपीआरओ ने कहा कि गुणवत्ता को लेकर कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया है। इसके अलावा अन्य कमी को दूर करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट जिला को भेजी जाएगी। जांच के समय मुखिया भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...