मधेपुरा, जुलाई 4 -- मुरलीगंज । निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के पड़वा नवटोल पंचायत में कार्यरत सचिव के पंचायत भवन नहीं जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को तालाबंदी कर पुतला दहन किया। पंचायत सरकार भवन पर पंचायत सचिव के नहीं जाने से आमलोगों का विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को ग्रामीणों ने करीब 11 बजे पंचायत सरकार भवन के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और गेट के सामने टायर जलाकर पंचायत सचिव का पुतला दहन किया। इस दौरान आवश्यक कार्यों से आए ग्रामीणों ने पंचायत सचिव के विरूद्ध जमकर नारेबाजी किया। आक्रोशित लोगों कहा कि पंचायत सचिव के नहीं आने से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, वंशावली, पेंशन आदि का काम नहीं हो पा रहा है। प्रत्येक दिन पंचायत सरकार भवन का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन पंचायत सचिव नदारद रहत हैं। मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंटू ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.