मुंगेर, फरवरी 10 -- तारापुर,निज संवाददाता। लखनपुर गांव स्थित खाता संख्या 657 एवं खसरा संख्या 555 की जमीन पर प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर सोमवार को प्रशासनिक पहल पर सीमांकन की कार्रवाई की गई। दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की मौजूदगी में अंचल अमीन द्वारा जमीन की पैमाइश कर उसकी सीमा निर्धारित की गई। जानकारी के अनुसार उक्त भूमि पर मानिकपुर पंचायत सरकार भवन का निर्माण प्रस्तावित है। हालांकि, कुछ ग्रामीण पहले से ही जमीन को लेकर आपत्ति जता रहे थे और निर्माण कार्य को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इसी विवाद को देखते हुए किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती में सीमांकन की कार्रवाई कराई। सीमांकन के दौरान दंडाधिकारी के रूप में संग्रामपुर प्रखंड के बीडीओ अनीश रंजन एवं तारापुर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.