भागलपुर, फरवरी 5 -- ग्राम पंचायत इंग्लिश चिचरौंन में प्रस्तावित पंचायत सरकार भवन के लिए चयनित स्थल को नियम विरुद्ध बताते हुए उपमुखिया बीबी शगुफ्ता यासमीन ने पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से स्थल परिवर्तन की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मंत्री को आवेदन सौंपते हुए बताया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण का प्रस्ताव तो पारित हुआ है, लेकिन जिस स्थल का चयन किया गया है वह कृषि योग्य भूमि है तथा सरकार की गाइडलाइन के विपरीत है। उपमुखिया ने कहा कि प्रस्तावित स्थल पंचायत मुख्यालय से काफी दूर, रेलवे लाइन के दक्षिण में स्थित है। वहां तक पहुंचने के लिए कोई सुगम रास्ता नहीं है और उक्त भूमि वर्ष के कई महीनों तक जलमग्न रहती है। ऐसे में वहां पंचायत सरकार भवन का निर्माण जनहित में नहीं होगा और इससे सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.