मोतिहारी, दिसम्बर 20 -- मोतिहारी, हिप्र.। डॉ राजेंद्र प्रसाद भवन के सभागार में शनिवार को डीएम सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में प्रखंड व अंचल स्तर पर संचालित ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, राजस्व व भूमि सुधार विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि क्षेत्रीय पदाधिकारी सरकार के कार्यों को प्राथमिकता दें । ताकि आमजन को तेजी से उसका लाभ मिले। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन में सभी पंचायत स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी नियमित रूप से बैठे। इस संबंध में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि हल्का कर्मचारी, पंचायत सचिव व आपरेटर के लिए रोस्टर बना दें । रेगुलर बेसिस पर इसका मॉनिटरिंग करें। डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिया कि नियमित रूप से पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण करें और यह देखें कि वहां पर कर्मी बैठ रहे हैं अथवा नहीं। बैठक...