गया, फरवरी 10 -- बोधगया प्रखंड क्षेत्र की बारा पंचायत के मुखिया रामलाल यादव व उसके बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगा है। मंगलवार को बारा के पंचायत समिति सदस्य पवन कुमार ने मामले की लिखित शिकायत मगध विश्वविद्यालय थाने में की है। पीड़ित पंच सदस्य पवन कुमार ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के मटिहानी गांव में करीब एक साल पहले सड़क का निर्माण कराया था। अब उसी सड़क को तोड़कर मुखिया द्वारा नाली का निर्माण कराया जा रहा है। मौके पर पहुंचकर जब सड़क तोड़े जाने पर आपत्ति की। इसी बात पर वहां मौजूद मुखिया और उनके बेटे ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। वहां से किसी तरह भागकर थाना पहुंचा और आवेदन दिया। मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि नाला निर्माण को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आवेदन दिया है। मामले की छानबीन की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.