दुमका, दिसम्बर 1 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गुमरो पंचायत भवन के सभागार में सोमवार को मुखिया सावित्री मुर्मू के अध्यक्षता में दिवंगत पंचायत समिति सदस्य कुमुद रंजन उर्फ महादेव सिंह के आत्मशांति हेतु श्रद्धांजलि एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा मे पंचायत कर्मियों के अलेवा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और बारी बारी से दिवंगत कुमुद रंजन उर्फ महादेव सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। ततपश्चात मृतक के आत्मशांति हेतु मौन धारण किया गया। बिदित हो कि बीते शनिवार को पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग में पंचायत समिति सदस्य का आचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...