बक्सर, जनवरी 30 -- पेज-04 के लिए इटाढी के प्रखंड मुख्यालय में आयोजित हुई पंचायत समिति की बैठक बसाव पंचायत में बिजली का कनेक्शन नहीं लगा,पर विभाग ने भेजा लाखों का बिल फोटो:-14, कैप्सन :- शुक्रवार को इटाढ़ी प्रखंड के सभागार में आयोजित पंचायत समिति की बैठक में भाग लेते सदस्य व पदाधिकारी इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मधुकर गुप्ता और संचालन बीडीओ किरण कुमारी ने की। बैठक में सदस्यों ने नल-जल ,बिजली, अंचल की मनमानी और कृषि सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कई मुद्दों को उठाया। समिति की बैठक में बसाव कला पंचायत की मुखिया गीता देवी ने कहा कि तकनीकी कारणों से नल-जल बंद होने से लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। कहा कि यह समस्या लगातार पंचायत समिति की बैठकों में उठाई जा रही है। ले...