लखीसराय, फरवरी 12 -- चानन, निज संवाददाता। चानन ब्लॉक स्थित सभाकक्ष में पंचायत समिति की सामान्य बैठक प्रमुख रंजू देवी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। जिसका संचालन बीडीओ प्रिया कुमारी ने किया। बैठक में पीओ कृष्णनंदन कुमार, बीएओ योगेश कुमार , सीडीपीओ विभा कुमारी, कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार, डॉ विनय कुमार, , एएसआई मनोज कुमार, कनीय अभियंता रवि कुमार, मनीष कुमार सहित तमाम अधिकारी द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित पूछे गए प्रश्न का जवाब दिए। बैठक में सभी पंचायत प्रतिनिधियों से सीओ द्वारा किसान फॉर्मर आईडी बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। इटौन मुखिया यशोदा देवी ने पुराना कचहरी इटौन के निकट पंचायत सरकार भवन बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। इटौन के पंसस बेबी देवी द्वारा सीएचसी रामपुर में डॉक्टर की कमी का मुद्दा उठाया, जिसे सभी सदस्यों द्वारा सर्व...