लातेहार, जनवरी 9 -- चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मनीषा उरांव ने की, जबकि संचालन बीडीओ चंदन प्रसाद ने किया। बैठक में प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई तथा योजनाओं में तेजी लाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायत समिति सदस्यों ने हर घर नल-जल योजना की लचर स्थिति, बिजली विभाग से जुड़ी समस्याएं, अंचल कार्यालय में लंबित जमीन संबंधी मामलों के निष्पादन तथा सीएस-आरएस (सीएसआर/आरएस) का कार्य शुरू कराने, स्वास्थ्य सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। इस मौके पर पंचायत समिति की स्थायी समितियों का गठन किया गया। कुल आठ समितियां बनाई गईं, जो व...