बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- पंचायत समिति की बैठक में पेयजल समस्या का मुद्दा छाया रहा प्रमुख ने नल-जल की शिकायतों का शीघ्र निपटाने का दिया निर्देश प्रखंड कार्यालय में जल्द आरओ व चिलिंग मशीन लगाने का आश्वासन फोटो शेखोपुरसराय : पंचायत समिति की बैठक में शामिल प्रमुख सोनी कुमारी व अन्य। शेखोपुरसराय, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में बुधवार को प्रखंड प्रमुख सोनी कुमारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। ओणमा पंचायत के मुखिया अभिमन्यु कुमार ने प्रखंड कार्यालय परिसर में पेयजल की समस्या का मुद्दा उठाया गया। इस पर बीडीओ ने शीघ्र ही आरओ एवं चिलिंग मशीन लगाने का आश्वासन दिया। प्रखंड प्रमुख ने पीएचईडी के कनीय अभियंता के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि विभिन्न पंचायतों से नल-जल योजना को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। लेकिन, समय पर...