अररिया, दिसम्बर 16 -- सिकटी, एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित आरटीपीएस सभागार में सोमवार को प्रखंड प्रमुख बीबी नरगिस बेगम की अध्यक्षता में प्रखंड पंचायत समिति की बैठक काफी गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुआ। बैठक का संचालन बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी परबेज आलम ने किया। बैठक मे सदस्यों ने आम लोगों की आवश्यक समस्याएं को उठाते हुए नल जल की बिगड़ी स्थिति जन वितरण, बिजली कनेक्शन में सभी गली तार व ट्रांसफार्मर की खराबी से बिजली आपूर्ति बाधित रहने आंगनबाड़ी केन्द्रों में व्याप्त कुव्यवस्था का मुद्दा उठाया गया। सरकारी धान खरीद नहीं होने से किसानों को औने पौने मे धान बिक्री की बात कही गयी। बैठक में बीसीओ के उपस्थित नहीं रहने के कारण उचित जबाब नही मिलने से बौखलाये सदस्यों ने निन्दा प्रस्ताव पारित करने की बात कही। विभागीय स्थानीय पदाधिकारी पंचायत समिति क...