बेगुसराय, दिसम्बर 23 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान पंचायत समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि कई विभागीय अधिकारी पंचायत समिति की बैठकों की लगातार अवहेलना करते हैं। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय विधायक नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने निर्देश दिया कि जो भी विभागीय पदाधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे या विलंब से उपस्थित हुए हैं, उनसे स्पष्टीकरण लिया जाए। बैठक में मनियप्पा पंचायत के मुखिया मुरारी कुमार ने प्रखंड मुख्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता के लिए शौचालय की सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.