बांका, मार्च 11 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में सोमवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मंजू देवी ने की। बैठक में बीडीओ प्रतीक राज, प्रशिक्षु बीडीओ प्रीति कुमारी, सीओ रजनी कुमारी, सीडीपीओ सुशीला धान, बीपीआरओ प्रणवी, बीसीएम सोनम भारती समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पंचायत समिति सदस्य इरफान खान ने जमीन के मोटेशन में देरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जमीन मालिक मोटेशन के लिए ऑनलाइन करते हैं लेकिन इसके निराकरण में चार से छह महीने लग रहे हैं। सीओ ने कहा कि वह इस मामले में देखेंगी तथा दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इधर सदस्यों ने आवास योजना की सूची में जोड़े जा रहे नामों पर चर्चा की। आवास पर्यवेक्षक वैभव विकास ने बताया कि 31 मार्च तक लाभुकों के नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.