पलामू, मार्च 23 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रमुख रंभा कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल नल मिशन की विफलता का मुद्दा छाया रहा। प्रखंड के सभी पंचायत समिति के सदस्यों ने एक स्वर से कहा कि संवेदक व विभागीय अनदेखी के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना विफल साबित हो रही है। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन नहीं किये जाने के मामले को भी सदस्यों ने प्रमुखता से उठाया। बैठक में अबतक पीएम आवास के लाभ से वंचित लाभुकों का सर्वे कराकर सूची तैयार करने का निर्देश सम्बंधित कर्मियों को दिया गया। वहीं अब तक अधूरे पड़े 1523 पीएम आवास को पूर्ण कराने के लिए कर्मियों के अलावे जनप्रतिनिधियों को भी सहयोग करने की बातें कही गयी। इसी तरह 15वें वित्त की उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.