गाजीपुर, फरवरी 24 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम पंचायत सचिवों का एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रसाद यादव तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अजय मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षक शशि कुमार ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका मकसद शासन की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों की निगरानी तथा ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने संबंधी अद्यतन जानकारी प्रदान करना है। प्रशिक्षण में क्षेत्र पंचायत विकास योजना की बैठक प्रक्रिया, क्षेत्र पंचायत का गठन, पंचायत की स्वयं की आय के स्रोत, सतत विकास योजना तथा कार्य योजना में शामिल किए जाने वाले बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस ...