बिहारशरीफ, जनवरी 10 -- सरमेरा, निज संवाददाता। अनुमंडल पदाधिकारी काजले वैभव नितिन ने गुरुवार को सरमेरा प्रखंड के मलावां पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने वहां तैनात कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की जांच की। इसमें मात्र वहां तैनात कार्यपालक सहायक ही उपस्थित मिले। अन्य छह कर्मी गायब मिले। एसडीओ ने उन कर्मियों से शोकॉज मांगा है। उन्होंने कहा कि हर हाल में पंचायत सरकार भवन में ग्रामीणों को सभी तरह की सेवाएं मिलनी चाहिए। यहां नियमित काम काज नहीं होने से ही लोगों को परेशानी हो रही है। जबकि, यहां बहुत सारी समस्याओं का आसानी से समाधान हो सकता है। गायब रहने वाले पंचायत सचिव, पंचायत लेखापाल, ग्रामीण आवास सहायक, कचहरी सचिव, पंचायत तकनीकी सहायक और विकास मित्र से स्पष्टीकरण किया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनपर सख्त कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.