पलामू, फरवरी 18 -- पंडवा। झारखंड पंचायत सचिव संघ के जिला पलामू यूनिट के कार्यक्रम के तहत सोमवार को पड़वा प्रखंड इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कुसुम लता को संघ का प्रखंड इकाई पंडवा का अध्यक्ष मनोनित किया गया। कुसुम भारती को कोषाध्यक्ष व अमरेश कुमार मोची को सचिव मनोनीत किया गया। अध्यक्ष कुसुम लता ने कहा कि संगठन ने भरोसा जताया है तो वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जिला अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम कर संगठन को सशक्त किया गया। मौके पर संरक्षक मनु प्रसाद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, स्वयंसेवक रामानुज सिंह, भीम मेहता आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...