मथुरा, दिसम्बर 16 -- जिले के सभी विकास खंड कार्यालयों पंचायत सचिव और ग्राम विकास अधिकारियों ने ऑनलाइन उपस्थित का विरोध करते हुए डिजिटल हस्ताक्षर वाले डोंगल को सहायक विकास अधिकारियों के पास जमा कर दिया। उन्होंने कहा कि अब वे पंचायतों में किसी भी प्रकार का वित्तीय लेन देन नहीं करेंगे। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला सियाराम गौतम, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने बताया कि सचिव के कार्य की प्रकृति फील्ड आधारित है, ऐसे में ऑनलाइन उपस्थिति जैसे कार्यालय आधारित प्रणाली हमारे कार्य प्रकृति के अनुकूल एवं अनुरूप नहीं है। एक सचिव के पास सामान्यतः 4 से 5 और 8 से 9 ग्राम पंचायत तक का प्रभार होता है। बहुउद्देशीय कार्य प्रकृति एवं क्षेत्र भौगोलिक कारणों से किसी एक निश्चित स्थान एवं समय पर ऑनलाइन उपस्थिति अंकित करना व्यावहार...