मधुबनी, दिसम्बर 1 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। अंधराठाढ़ी में अबुल हसन की पीट-पीटकर की गई हत्या मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि हत्याकांड का मास्टर माइंड पंचायत सेवक इसरारूल हक है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए कहा कि अबुल हसन की हत्या को लेकर 21 मई 2025 को अंधराठाढ़ी में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि झंझारपुर डीएसपी सुबोध कुमार सिन्हा के नेतृत्ववाली विशेष टीम ने हत्यारा अंधराठाढ़ी गिदरगंज गांव के मो. साजिद उर्फ साजु एवं मो. चांद उर्फ गुफ्फो को गिरफ्तार किया है। दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कहा कि गांव के ही इसरारूल हक जो पंचायत सेवक है उसके द्वारा पूर्व दुश्मनी को लेकर अबुल हसन की हत्या करने की साजिश रची गई थी।...