पीलीभीत, जनवरी 2 -- पीलीभीत। दिसंबर में किए गए निरीक्षण के बाद डीपीआरओ ने बीसलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मीरपुर वाहनपुर के पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें पंचायत सचिवालय में पंचायत सहायक नदारद मिले थे और पंचायत घर में वॉल पेंटिग नहीं कराई गई थी। यही नहीं सामुदायिक शौचालय की टाइल्स आदि टूटी मिली थी। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि निरीक्षण के बाद पंचायत सचिव को नोटिस जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...