जहानाबाद, फरवरी 13 -- रतनी, निज संवाददाता बिहार सरकार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा लगातार किए की जा रही कड़ाई के बाद राजस्व कर्मी ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल गए हैं। अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण अंचल से संबंधित कार्य पूरी तरह बाधित हो गई है। किसानों को कार्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है। वहीं सोमवार एवं शुक्रवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा किसानों की समस्या सुनते और निष्पादन करने के लिए निर्धारित दिन तय किया गया है। लेकिन राजस्व कर्मियों के द्वारा किसानों के कार्यों का निपटारा नहीं किया जा रहा है। शुक्रवार को डीएम द्वारा जारी आदेश के बाद सभी पंचायत सचिव को राजस्व कर्मी का प्रभार दिया जा रहा है। हालांकि कई पंचायत सचिवों ने बताया कि सरकारी नियमानुसार हम लोगों को राजस्व कर्मी का प्रभार दिया जा रहा है। हालांकि जमीन स...